म्यूचुअल फंड क्या है?, और यह कैसे काम करता है?

       म्यूचुअल फंड क्या है?, और यह कैसे काम करता है?

दोस्तों, आप में से कई लोगो ने म्यूचुअल फंड का नाम तो सुना ही होगा। यह आजकल निवेश करने का सबसे लोकप्रिय तरीका है। और आप में से कई लोग जानते भी होंगे की म्यूचुअल फंड क्या हैं।

दोस्तो क्या आप जानते है कि पैसे के मूल्य में समय के अनुसार गिरावट होती रहती है। यह गिरावट  मुद्रास्फीति (Inflation) के कारण होती है । इस मुद्रास्फीति के कारन हो रहे नुकसान से बचने के लिए लोग अपना पैसा कहीं ना कहीं निवेश करते हैं जैसे कि गोल्ड,सिल्वर,FD, रियल स्टेट,म्यूचुअल फंड आदि। वर्तमान में mutual fund इन सब से ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। जो पैसा आपको म्यूच्यूअल फण्ड बना के दे सकता है ,वह शायद ही कोई दूसरा निवेश प्लान आपको दे पाए।पर दोस्तो म्युचुअल फंड में निवेश करना कफी जोखिम भरा भी माना जाता है तो दोस्तो आज हम है आर्टिकल के मध्यम से जाने की कोसिस करेंगे की म्यूचुअल फंड क्या  है, और यह कैसे काम करता है।





Contents 

म्यूचुअल फंड क्या है

म्यूचुअल फंड कैसे काम करता है

म्यूचुअल फंड का रेगुलेटर कौन है

म्यूचुअल फंड को कौन मैनेज करता है

म्यूचुअल फंड के फायदे

1. Professional Management

2. Diversification (विविधता)

3. Variety (विकल्प)

4. Convenience (सुविधा)

5. Affordable (सस्ता)

6. Tax Benefits

म्यूचुअल फंड क्या है

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारत सरकार की पहल पर वर्ष 1963 में भारत पर यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI) के गठन के साथ भारत में म्यूचुअल फंड उद्योग  शुरू हुआ था. UTI ने वर्ष 1964 में भारत की पहली Mutual fund स्कीम लॉन्च की गई थी। उसके बाद बहुत सी कम्पनियाँ इस निवेश प्लान में आई जो अभी mutual funds में निवेश का मौका दे रही है।

म्यूचुअल फंड का सामान्य अर्थ एक सामूहिक निवेश है।  म्यूचुअल फंड में, केवल आप ही निवेश नहीं कर रहे हैं, लेकिन कई लोगों का निवेश माना जाता है। म्यूचुअल फंड स्कीम में अनेक निवेशकों  का धन संग्रहित होता है, जिसका मुख्य उद्देश्य अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न प्रदान करना है।

आसान भाषा में समझे तो म्यूचुअल फंड एक ऐसा बकेट (Bucket) है, जो कई अलग अलग निवेशकों से एकत्रित किए हुए पैसे से बना होता है। ये बहुत सारा पैसा फण्ड मैनेजर को विकल्प देता है की वो निवेशकों के पैसे को अलग- अलग जगह निवेश करके उसका सही इस्तेमाल करे। इस बकेट में एकत्रित पैसे को फण्ड मैनेजर के द्वारा स्टॉक मार्केट, बॉन्ड्स, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट आदि में निवेश किया जाता है।

म्यूचुअल फंड कैसे काम करता है

आमतौर पर म्यूचुअल फंड भी शेयर बाजार का हिस्सा है। जैसा कि आप सब जनते ही है, की शेयर बाजार में सब लोग निवेश नहीं कर सकते हैं, क्यों की शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आप को शेयर बाजार का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, तथा आपको गहन रिसर्च करने के लिए अत्यधिक समय निकालना पड़ेगा, इसलिय निवेशक के लिए वैकल्पिक तौर पर म्यूच्यूअल फंड सबसे बढ़िया माना गया है।

म्यूच्यूअल फंड स्कीम में आपका पोर्टफोलियो मैनेज करने वाला प्रोफेशनल मनी मैनेजर होता है जो आपके पैसे को सही जगह निवेश कर के आपके पैसे को बढ़ाने का प्रयास करता है।किसी भी म्यूच्यूअल फंड स्कीम में सभी निवेशक अपने निवेश के हिसाब से समान रूप से लाभ एवं हानियों में भागीदार होते हैं।

म्यूचुअल फंड का रेगुलेटर कौन हैं

सभी म्यूचुअल फंड सेबी (Securities exchange Board of India) द्वारा नियंत्रित होते हैं। सेबी न सिर्फ म्यूचुअल फंड बल्कि सभी फंड हाउस, स्टॉक ब्रोकर, एक्सचेंज, तथा इन्वेस्टर इन सब पर कड़ी निगरानी रखता है।

म्यूचुअल फंड को कौन मैनेज करता है

एक म्यूचुअल फंड योजना को फंड मैनेजर द्वारा संचालित किया जाता है। म्यूचुअल फंड के विभिन्न हाउस अपनी जरूरतों के हिसाब से फंड मैनेजर को हायर करते हैं। म्यूचुअल फंड के उद्देश्य के आधार पर, मनी मैनेजर अपने निवेशकों के लिए लाभ प्राप्त करने का प्रयास करता है। एक म्यूचुअल फंड प्रोग्राम अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

म्यूचुअल फंड के फायदे

वैसे तो म्यूचुअल फंड के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण फायदे इस तरह है,


1. Professional Management

म्यूचुअल फंड में आपके द्वारा रखे गए धन को म्यूचुअल फंड विशेषज्ञों द्वारा उनके अनुभव और कौशल के साथ प्रबंधित किया जाता है। म्यूचुअल फंड के उद्देश्य के आधार पर, मनी मैनेजर अपने निवेशकों के लिए लाभ प्राप्त करने का प्रयास करता है।


2. Diversification (विविधता)

सुरक्षित निवेश का मूल मंत्र यह है की सारा पैसा एक ही जगह न निवेश करके थोड़ा थोड़ा कई जगह निवेश करे,प्रत्येक म्यूचुअल फंड विभिन्न स्थानों में निवेश करता है। जिससे निवेशकों को अधिकतम सुरक्षा मिलती है.


3. Variety (विकल्प)

आज म्यूचुअल फंड में हर प्रकार के निवेशको  के लिए काई तरह के निवेश विकल्प है, जैसे कोई थोड़े पैसे से निवेश करना चाहता है तो उसके लिए अलग विकल्प है, कोई ज्यादा पैसे कमने की इच्छा रखता है, तो उसके लिए अलग विकल्प है, इस तरह से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए कई विकल्प है


4. Convenience (सुविधा)

आप आसानी से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।उतनी ही सरलता से आप फंड्स से पैसे निकाल भी सकते है। निवेश करने के लिए, आपको एक ऐसा फॉर्म पूरा करना होगा जिसे आप ऑनलाइन या ऑफ़लाइन भर सकते हैं।म्यूचुअल फंड में काफी विकल्पों के साथ कई और सुविधाएं भी हैं।

 

5. Affordable (सस्ता)

म्युचुअल फंड एक ऐसी जगह है जहां पर बड़े से बड़ा निवेशक या छोटे से छोटा निवेशक भी निवेश कर सकता है, काई बार ऐसा होता है की छोटे निवेशक कोई कंपनी के शेयर में निवेश करना चाहते हैं पर फंड कम होने से वह निवेश नहीं कर पाता है, लेकिन वह म्यूचुअल फंड के जरिये उस कंपनी में अप्रत्यक्ष रूप से निवेश कर सकता है।

 

6. Tax Benefits

जैसा की आप जानते ही होंगे कि शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको शेयर खरीदने या बेचने पर टैक्स देना पढता है. पर Mutual Funds में आपको टैक्स पर छूट मिलती है.


निष्कर्ष:

आज हमने इस लेख में जाना की म्यूचुअल फंड क्या है,और कैसे काम करता है? | अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमे कमेंट कर सकते है |

इन्हें भी पढिए :-

Trading क्या है?

IPO क्या है ?

Index क्या है ?

डीमैट अकाउंट (Demat Account) क्या है ?

सेबी क्या है


 

 

1 टिप्पणियाँ

please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने