दोस्तो जैसा कि आप
ने सुना ही होगा की कंपनी अपना बोनस शेयर जारी करती है, वैसे भी दोस्तो बोनस शेयर का
शेयर बाजार में एक विशेष महत्व होता है
तो दोस्तो आज हम इस
लेख में जानेगे की बोनस शेयर क्या होता है और कोई भी कंपनी बोनस शेयर कब जारी करती
है.
Contents
बोनस शेयर क्या होता है
कंपनी बोनस शेयर कब जारी करती है
बोनस शेयर का महत्व
बोनस शेयर के सम्बन्ध में ध्यान रखने वाली बातें
1. Bonus Announcement Date
2. Record Date
3. Cum Bonus
4. Ex Bonus Date
बोनस शेयर से कंपनी के फायदे
बोनस शेयर से निवेशक के फायदे
बोनस शेयर क्या होता है
जब किसी कंपनी को
अपने बिजनेस में अतिरिक्त लाभ होता है, तब
कंपनी उस लाभ में से कुछ हिस्सा अपने Reserve और Surplus में जमा करती है,
और जब कोई कंपनी अपने निवेशको को बोनस
देती है, तो उसी Reserve में से जारी करती है.
बोनस शेयर जारी
करने से कंपनी की नेटवर्थ नहीं बदलती है, क्यू
कि वह कंपनी में जमा Reserve से जारी किए जाते हैं. और कंपनी न ही किसी तरह का चार्ज करती है,
पर बोनस शेयर के पात्र केवल वही निवेशक
होते हैं, जिनके पोर्टफोलियो में
कंपनी द्वारा निर्धारित तारीख से पहले वह शेयर रहता है.दोस्तो बोनस शेयर कंपनी द्वारा
एक निश्चित अनुपात में दिए जाते हैं.
जैसे किसी कंपनी
ने 1:2 के अनुपात से बोनस शेयर जारी किया, अब किसी निवेशक के पास उस कंपनी के 100 शेयर
है, तो उस निवेशक को 1:2 के अनुपात
से हर 2 शेयर के बदले 1 शेयर बोनस के रूम में मिलेगा, अर्थात उस निवेशक को (100/2)=50 बोनस शेयर मिलेगे,
तो अब उस निवेशक के कुल शेयर (100+50)=150 शेयर हो जाएंगे.
कंपनी बोनस शेयर कब जारी करती है
जब कोई कंपनी लगातार
लाभ में चल रही हो या उस कंपनी के Reserve और Surplus में काफी बढोत्री होती है,
तब कंपनी बोनस शेयर जारी करने का निर्णय
लेती है.
आमतौर पर जब कोई
कंपनी लाभ में चल रही होती है, तो वह अपने निवेशको को लाभांश (Dividend) या बोनस शेयर
जारी करती है. वैसे भी बोनस शेयर
जारी करने से कंपनी की शेयर कैपिटल बढती है.
बोनस शेयर का महत्व
बोनस शेयर जारी
करने का एक विशेष महत्व होता है, क्यू
की जब कोई कंपनी बोनस शेयर जारी करती है, तो
उस कंपनी के शेयर की कीमत भी घट जाती हैं, तथा
लिक्विडिटी बढ़ती है, और शेयर की
कीमत के कम होने से नए तथा छोटे निवेशको को भी निवेश करने का मौका मिलता है,
किसी कंपनी के द्वारा
बोनस शेयर जारी करने से उस कंपनी की एक अच्छी तस्वीर सामने आती है, इसका मतलब हुआ की
कंपनी की आर्थिक स्थिति अच्छी है.
बोनस शेयर के सम्बन्ध में ध्यान रखने वाली बातें
1. Bonus
Announcement Date
Bonus
Announcement Date वह तारीख होती है, जब कोई कंपनी शेयर जारी करने की घोषणा कराती है.
2.
Record Date
यह वह तारीख होती
है, जिसमे कोई निवेशक अगर इस तारीख से पहले उस कंपनी के शेयर खरीद लेता है, तो वह बोनस
शेयर पाने का पात्र हो जाता है.
3. Cum
Bonus
Cum Bonus का मतलब
यह है, कि वह निवेशक जो बोनस शेयर पाने के अधिकारी है.
4. Ex Bonus
Date
यह वह तारीख होती
है जिस दिन निवेशक के पोर्टफोलियो या डीमैट खाते में उस शेयर का होना अनिवार्य है,
जिस स्टॉक का उसे बोनस शेयर लाभ चाहिए.
बोनस शेयर से कंपनी के फायदे
1. बोनस शेयर जारी करने से कंपनी के शेयर की कीमत
घटती है, तथा कंपनी के शेयरो की
संख्या बढ़ जाती है, जिससे नए निवेशक
आसानी से निवेश कर सकते हैं.
2. जब कोई कंपनी लाभांश देती है तो उसे कैश के रूप
में सीधे निवेशको के बैंक खाते में भेजना पड़ता है, पर कंपनी डिविडेंड के जगह पे अगर बोनस शेयर जारी
करती है, तो वह कैश के रूम में ना होकर शेयर के रूम में होता है जिससे उस कंपनी के
शेयर की संख्या बढ़ जाती है.
3. शेयर की संख्या बढ़ने से लिक्विडिटी बढ़ती है.
बोनस शेयर से निवेशक के फायदे
1. कंपनी के बोनस शेयर जारी करने से निवेशको के
शेयर के संख्या बढ़ जाती है, जिससे
निवेशको को आने वाले समय में लाभांश का बड़ा लाभ मिलाता है.
2. शेयर की कीमत कम होने से छोटे निवेशको को निवेश
करने में कोई समस्या नहीं होती है.
3. लिक्विडिटी बढ़ने से क्रेता और विक्रेता आसानी
से मिल जाते हैं .
निष्कर्ष:
आज हमने इस लेख
में जाना कि बोनस शेयर क्या होता
है और कंपनी बोनस शेयर कब जारी करती है, मुझे आशा है, कि इस पोस्ट से बोनस शेयर को समझने में सहायता
मिली होगी | अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमे कमेंट कर सकते है |
इन्हें भी पढिए
:-
स्टॉक स्प्लिट (STOCK SPLIT) क्या होता है?
शेयर बाजार में पैसे डूबने के कौन से कारण होते हैं?
स्वींग ट्रेडिंग क्या है स्वींग ट्रेडिंग के फ़ायदे
म्यूचुअल फंड क्या है?, और यह कैसे काम करता है?

ACHA HAI
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.