ब्लू चिप शेयर क्या है

 

दोस्तो जैसा की आप को पता ही होगा की जब कोई नया निवेशक शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आता है तो उसे समझ में नही आता की कौन सी कंपनी में निवेश करे, तो दोस्तो आज हम लेख में जानेगे कि ब्लू चिप शेयर क्या है, और क्या ब्लू चिप शेयर में निवेश करना फायदेमंद है.


Contents

➤ ब्लू चिप क्या है?

➤ ब्लू चिप कंपनी क्या है?

➤ ब्लू चिप कंपनी को कैसे ढूंढें?

➤ ब्लू चिप शेयर महत्वपूर्ण क्यों है?

➤ ब्लू चिप शेयर में निवेश करने के कुछ नुकसान!

➤ भारत के टॉप 10 ब्लू चिप स्टॉक्स

➤ क्या ब्लू चिप शेयर में निवेश करना फायदेमंद है?

ब्लू चिप क्या है?

दोस्तो वैसे आप ने पोकर (Poker) गेम के बारे में जरूर सुना होगा, इस खेल में एक ब्लू कलर की चिप्स होती है जिसकी वैल्यू इस खेल में सबसे ज्यादा मानी जाती है। ठीक वैसे ही शेयर मार्किट में जिन कंपनियों की कीमत (value) सबसे ज्यादा होती है उन्हें ब्लू चिप कंपनी कहा जाता है।

ब्लू चिप शेयर क्या है?

स्टॉक मार्केट में लिस्टेड सभी कंपनियो मे से सबसे बेहतरीन कंपनियों को ब्लू चिप कंपनी कहा जाता है। ये मार्किट की सबसे भरोसेमंद और सबसे ज्यादा निवेश की जाने वाली कंपनिया होती है। ये कंपनी अपने व्यापार और इंडस्ट्री में लीडर कंपनिया होती है। हमेशा ब्लू चिप कंपनी आर्थिक रूप से बहुत मजबूत होती है और मार्केट में होने वाले उतार - चढ़ाव का इन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। जैसे: Reliance,TCS,HDFC,SBI,IndianOil,Infosys, ये सभी शेयर बाजार पर लिस्टेड ब्लू चिप कंपनी मानी जाती है। 

 ब्लू चिप कंपनी को कैसे ढूंढें?

बहुत से निवेशक हैं जो ब्लू चिप स्टॉक्स में निवेश करना पसंद हैं, परंतु उन्हें ब्लू चिप स्टॉक्स को ढूंढने के लिए कोई आसान तरीका नहीं मिल पाता है| तो मैं आपको बता दूँ की वैसे निफ़्टी 50 और सेंसेक्स 50 में शामिल सभी कंपनिया ब्लू चिप कंपनी होती है। इसके अलावा जिस कंपनी का मार्केट कैपिलाइजेशन काफ़ी ज्यादा होता है और जिसकी प्रॉफिट और सेल्स लगातार बढ़ती रहती है। और पिछले कुछ सालों से उस कंपनी ने अपने निवशकों को अच्छा लाभ कमा कर दे रही हो, आप उस कंपनी को एक ब्लू चिप कंपनी कह सकते।

ब्लू चिप शेयर महत्वपूर्ण क्यों है?

दोस्तो जैसा कि आप को पता ही है की ब्लू चिप स्टॉक अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के स्टॉक्स होते हैं| ब्लू चिप स्टॉक में इन्वेस्टर को  एक स्थिर रिटर्न मिलता है,क्यों कि कम्पनी की मार्केट कैपिलाइजेशन काफ़ी ज्यादा होने की वजह से उस शेयर की वोलैटिलिटी कम होती है| मार्केट में ब्लू चिप स्टॉक्स के बहुत अधिक शेयर धारक होते है जिसके कारण इनके शेयर में अधिक लिक्विडिटी होती है, जिससे आसानी से स्टॉक को ख़रीदने और बेचने के लिए क्रेता और विक्रेता मिल जाते हैं| इसलिये ब्लू चिप शेयर महत्वपूर्ण माने जाते हैं

ब्लू चिप शेयर में निवेश करने के कुछ नुकसान!

आमतौर पर ब्लू चिप शेयर महंगे होते है इसलिए इनसे एकदम से तेज़ी की उम्मीद काफ़ी कम होती है। ये शेयर्स लंबी अवधि के निवेश के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं, पर शॉट टर्म प्रॉफिट के लिए इनमे निवेश करना गलत हो सकता है,

दोस्तो शेयर बाजार बहुत सारी अनिश्चितता से भरा हुआ है, इस बात की कोई गारंटी नहीं दे सकाता है है की जो कंपनी आज एक ब्लू चिप कंपनी है वह भविष्य में भी ब्लू चिप कंपनी रहेगी। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च करना बहुत जरूरी है.

भारत के टॉप 10 ब्लू चिप स्टॉक्स


क्या ब्लू चिप शेयर में निवेश करना फायदेमंद है?

जी हां! दोस्तो अगर आप शेयर बाजार में नए हैं और आपके पास शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा खासा अमाउंट है तो आप ब्लू चिप शेयर में ही निवेश करें, और किसी एक स्टॉक में निवेश करने से अच्छा है की आप 3-4 ब्लू चिप शेयर में निवेश करें, हालांकि इसमें आपको मुनाफा कम मिल सकता है, पर मुनाफा कमाने की संभावना ज्यादा रहती है.


निष्कर्ष:

आज हमने इस लेख में जाना कि ब्लू चिप शेयर क्या होते है और किन कारणों की वजह से ब्लू चिप स्टॉक्स को बड़े निवेशकों की पहली पसंद माना जाता है| मुझे आशा है की इस पोस्ट से आपको ब्लू चिप कंपनियों को समझने में सहायता मिली होगी| अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमे कमेंट कर सकते है |

इन्हें भी पढिए :-

शेयर बाजार में पैसे डूबने के कौन से कारण होते हैं?

इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है इंट्राडे ट्रेडिंग के जरुरी नियम

शेयर बाजार में पीई रेशियो क्या है?

स्वींग ट्रेडिंग क्या है स्वींग ट्रेडिंग के फ़ायदे

म्यूचुअल फंड क्या है?, और यह कैसे काम करता है?


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने