शेयर बाजार में पीई रेशियो क्या है?

दोस्तो आज हम इस लेख में पीई रेशियो के बारे में जानेगे, पीई किसी भी शेयर की कीमत और उस शेयर से होने वाली आय का अनुपात होता है, पीई रेशियो किसी भी निवेशक के लिए कितना महत्वपूर्ण है, यह लेख में जानेंगे.






Contents

क्या है पीई रेशियो

पीई गणना और उदाहरण

पीई अनुपात के प्रकार

 1. आय के लिए ट्रेलिंग मूल्य

 2. फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग

पीई रेशियो के फ़ायदे

·         निवेश रणनीतियां बनाने में उपयोगी

·         कंपनियों की तुलना करने में आसनी

·         सेक्टरवार पीई अनुपात

क्या है पीई रेशियो

पीई किसी भी शेयर की कीमत और उस शेयर से होने वाली आय का अनुपात होता है, पीई का मतलब होता है, अर्निंग प्रति शेयर, पीई एक ही सेक्टर में दो कंपनियों के बीच सलेक्शन करने में मदद करता है. दोस्तो बता दें कि शेयर से होने वाली आय को ईपीएस भी कहते हैं

पी/ई अनुपात = प्रति शेयर बाजार मूल्य/प्रति शेयर आय

पीई गणना और उदाहरण

पी ई अनुपात की गणना करने के लिए, प्र शेयर आय (ईपीएस) द्वारा वर्तमान स्टॉक मूल्य को बांटा जाना चाहिए। वर्तमान स्टॉक वैल्यू को कंपनी के स्टॉक के मौजूदा ट्रेडिंग वैल्यू को चेक करके ऑनलाइन किसी भी वित्तीय वेबसाइट से इकट्ठा किया जा सकता है। यह कारक तय करता है कि निवेशक वर्तमान में कंपनी के स्टॉक के लिए ट्रेड करने के लिए तैयार हैं और हमेशा एक पूर्ण संख्या होती है। दूसरी ओर ईपीएस, कई व्याख्याओं के साथ एक अनुमान लगाया गया आंकड़ा होता है।

उदहारण के लिए मान लीजिये ABC कंपनी के दस रुपये मूल्य के 10000 शेयर हैं. कंपनी की वार्षिक आय 2,00,00 रुपये है, अब शेयर का EPS होगा 2,00,00/10000 = रु 2. अब यदि शेयर का बाजार में मूल्य रु 22 है तो शेयर का PE Ratio होगा. PE Ratio = 22/2 =11.

पीई अनुपात के प्रकार

आमतौर पर दो प्रकार के पीई अनुपात होते हैं – ट्रेलिंग और फॉरवर्डलुकिंग

1.आय के लिए ट्रेलिंग मूल्य

ट्रेलिंग पीई सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय पीई मेट्रिक्स में से एक माना जाता है, क्यों कि यह किसी भी कंपनी के मुनाफे के वास्तविक डेटा का इस्तेमाल करता है। और विवेकपूर्ण निवेशक हमेशा अपने ज्यादातर वित्तीय निर्णयों के आधार पर ट्रेलिंग पीई लेते हैं क्यों कि भविष्य मे होने वाली कमाई का अनुमान अविश्वसनीय हो सकता है। हालां कि, निवेशकों को यह याद रखना चाहिए कि किसी कंपनी का पिछला प्रदर्शन उसके भविष्य के व्यवहार की गारंटी नहीं दे सकता है। 

2.फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग

ट्रेलिंग आय आंकड़ों के विपरित जाकर फॉरवर्ड पी/ई अनुमानित भविष्य मे होने वाली आय का इस्तेमाल करता है। इसे कमाई की अनुमानित लागत के रूप में भी जाना जाता है। यह संकेतक वर्तमान आय और भविष्य मे होने वाली आय के बीच तुलना करके आधार प्रदान करने के लिए मूल्यवान मना जाता है और इससे कंपनी के मुनाफे में क्या और किस तरह से नुकसान होगा, इसकी स्पष्ट छवि भी मिलती है।

पीई रेशियो के फ़ायदे

शेयर मार्केट में पीई रेशियो के कई फायदे है

➞ निवेश रणनीतियां बनाने में उपयोगी

जब कोई निवेशक शेयर बाजार में निवेश करना की सोचता है तो वह सबसे पहले कुछ रणनीति बनाता है, उस समय निवेश रणनीतियां निर्धारित करने के लिए पीई अनुपात का इस्तेमाल करना बहुत ही फ़ायदेमंद हो सकता है, क्यों की इस से इन्वेस्टर फ्यूचर में होने वाले प्रॉफिट एंड लॉस का अनुमान लगा सकता है

➞ कंपनियों की तुलना करने में आसनी

पी/ई अनुपात का इस्तेमाल से कंपनियों की तुलना करने में आसानी होती है, इससे इन्वेस्टर कई कंपनियों के बीच आपस में तुलना करके कंपनियों के परफामेन्स का आसनी से पता लगा सकता है, जिससे निवेशक को निवेश करने में आसान होता है.

➞ सेक्टरवार पीई अनुपात

पीई रेशियो का उपयोग करके सेक्टरवार पीई अनुपात आसनी से निकला जा सकाता है, सेक्टरवार पीई में जब एक ही सेक्टर की काई कंपनियों में से किसी एक या दो कंपनी को चुनना होता है तो पीई रेशियो का उपयोग करने से यह आसन हो जाता है


निष्कर्ष:

आज हमने इस लेख में जाना की पीई रेशियो क्या है, यह किसी निवेशक के लिए कितना इम्पोर्टेन्ट है. अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमे कमेंट कर सकते है |

इन्हें भी पढिए :-

इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है इंट्राडे ट्रेडिंग के जरुरी नियम

म्यूचुअल फंड क्या है?, और यह कैसे काम करता है?

NSE नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क्या है ?

BSE मुंबई स्टॉक एक्सचेंज क्या है ?

शेयर बाज़ार क्या है ?

 

 


2 टिप्पणियाँ

please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने