शेयर बाजार में Index क्या है?

 

    Index क्या है?

इंडेक्स यानी सूचकांक नंबर या डेटा समूहों के संशोधन को गिनने का एक सांख्यिकीय समाधान है। ये डेटा किसी भी स्रोत, जैसे प्रदर्शन आंकड़े, मूल्य, उत्पादकता और कंपनी के रोजगार से प्राप्त किया जा सकता है। आर्थिक सूचकांक विभिन्न दृष्टिकोणों के आर्थिक स्वास्थ्य  को ट्रैक करते हैं।







इंडेक्स- सूचकांक

कुछ चयनित कंपनियों का हाल बताने के लिए इंडेक्स बनाया गया है।यहां तक ​​की जरुरी नहीं की आप ग्रुप की अलग कंपनी को देखें ,क्यू की पहले काई कंपनी को मिलाकर एक ग्रुप बनाया जाता है जिसे ही मार्केट इंडेक्स (Market Index) कहते हैं।

भारत में दो मुख्य रूप से Market Index हैं- S&P BSE Sensex जो BSE(Bombay Stock Exchange) का इंडेक्स है और CNX Nifty जो NSE यानी (National Stock Exchange) का हाल बताता है

S&P यानी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (Standard and Poor’s), एक अंतर्राष्ट्रीय (International) क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है। S&P इंडेक्स बनाने की विशेषज्ञ एजेंसी है और उन्होने BSE को लाइसेंस दिया है। इस लिए इस Index में S&P का नाम जुड़ा है।

(CNX Nifty) में NSE के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाले (खरीदे और बेचे जाने वाले) शेयर शामिल हैं। इस Index को चलाने की जिम्मेदारी इंडिया इंडेक्स सर्विसेज एंड प्रॉडक्ट्स लिमिटेड (IISL) की है। ये National Stock Exchange और CRISIL का ज्वाइंट वेंचर(Joint Venture) यानी संयुक्त उद्यम है। CNX का यहां मतलब है CRISIL और NSE.

एक अच्छा Index हमें हर मिनट ये बताता है कि बाजार के व्यापारी(trader) बाजार का भविष्य कैसा देख रहे हैं। इंडेक्स का Up-Down  होना हमें बताता है कि बाजार  किधर जा रहा है। जब शेयर बाजार से जुड़े लोग मानते हैं कि भविष्य अच्छा है तो इंडेक्स ऊपर जाता है और जब ये लोग मानते हैं कि आने वाला समय खराब है तो इंडेक्स नीचे जाता है।

इंडेक्स के उपयोग (Practical Uses of Index)

 ·       सूचना (Information)

·        ·   बेंचमार्क के लिए (Bench marking)

·       ·   ट्रेडिंग (Trading)

·        ·   पोर्टफोलियो हेजिंग (Portfolio Hedging)

सूचना (Information)


सूचकांक एक विशेष समय पर बाजार की दिशा इंगित करता है। इंडेक्स के आधार पर, देश की अर्थव्यवस्था भी अनुमान प्राप्त करती है। ऊपरी अनुक्रमणिका इंगित करती है कि लोग बेहतर होने की उम्मीद करते हैं। जब स्टॉक इंडेक्स नीचे होता है, तो हम मान सकते हैं कि लोग बाजार के भविष्य  को ले कर लिए उत्साहित नहीं हैं।



बेंचमार्क के लिए (Bench marking)

यह एक  मानक है, जिसके मध्यम से आप Trade कर रहे हो या Investment, इसके प्रदर्शन को  माप शकते हैं ।  मान लिजिये कि आपने 10,000  रुपये बाजार लगाए और 2000 कमाए, अब आपके पास 120,00 की रकम है। सुनने में तो ये बहुत अच्छा है कि आपको 20% का रिटर्न मिला। लेकिन इसी दौरान निफ्टी 17200 से 22360 पर आ गया यानी उसने 30% का रिटर्न दिया।


ट्रेडिंग (Trading)

किसी वस्तु या सेवा को Profit  कमाने की आशा से Buy और Shell करना,  इसे भी एक तरह का व्यापार कहते हैं । उदाहरण के तौर  में जो चाची सब्ज़ी बेचने आती है, वह भी सब्ज़ी की Trading करने का व्यापार ही करती है।

इंडेक्स का सबसे अधिक उपयोग ट्रेडिंग के लिए होता है। बाजार के ज्यादातर Trader इंडेक्स में ट्रेड करते हैं। वो अर्थव्यवस्था या बाजार के भविष्य का अनुमान लगाते हैं और उसी के आधार पर सौदा करते हैं।


पोर्टफोलियो हेजिंग (Portfolio Hedging)

निवेशक आमतौर पर काई शेयरों का एक पोर्टफोलियो बनाते हैं। जिसमें 15-20 कंपनियों के शेयर राखे जाते हैं, जिन्हें Long Term के लिए खरीदते हैं। लेकिन लम्बे समय तक बाजार खराब रहने के करन पोर्टफोलियो में होन वाले लॉस से बचाने के लिए हेजिंग की जाती है।


Index Funds

चूंकि आप सीधे किसी इंडेक्स में निवेश नहीं कर सकते हैं, इसलिए उनके प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए इंडेक्स फंड बनाए जाते हैं। ये फंड उन शेयरों को हूबहू अपने पोर्टफोलिओ में शामिल करते हैं जो उस इंडेक्स में पाए जाते हैं। निवेशक यह उम्मीद कर सकते हैं कि Index Fund उसी तरह का प्रदर्शन करेगा जैसा कि बाजार का इंडेक्स करेगा। एक लोकप्रिय इंडेक्स फंड का उदाहरण HDFC Index Sensex Fund है जो BSE Sensex में शामिल शेयरों में निवेश करता है।

इन्हें भी पढें,

शेयर मार्केट क्या है और कैसे काम करता हैं?

शेयर बाजार को कैसे सीखे

IPO क्या है? IPO मे निवेश कैसे किया जाता है?

NSE नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क्या है ?

BSE मुंबई स्टॉक एक्सचेंज क्या है ?













·       


3 टिप्पणियाँ

please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने