शेयर बाजार में सेंसेक्स क्या होता है ?

 

                सेंसेक्स क्या होता है ?

 

BSE मार्केट के अंदर हो रहे उतार चड़ाव को देखने के लिए आमतौर पर इन्वेस्टर सेंसेक्स के मूवमेंट को देख कर यह पता लगा लेते हैं, कि मार्केट किस दिसा में जाने वाला है

सेंसेक्स एक ऐसा सूचकांक है, जिसे देखकर पूरे BSE मार्केट के मूवमेंट का आशनी से पता लगाया जा सकता है.




 Contents

सेंसेक्स क्या होता है ?

सेंसेक्स कैसे काम करता है ?

सेंसेक्स कैसे बनता है ?

सेंसेक्स के फायदे

सेंसेक्स कैसे कैलकुलेट होता है ?

सेंसेक्स में शामिल कंपनियां



सेंसेक्स क्या होता है ?

सेंसेक्स BSE का सूचकांक है, इसे आमतौर पर बीएसई सेंसेक्स भी कहा जाता है, सेंसेक्स दो सब्द सेंसेटिव और इंडेक्स से मिलकर बना है, आमतौर पर कुछ निवेशक इसे संवेदी सूचकांक भी कहते हैं।

सेंसेक्स 1986 में इंडेक्स के रूप में लाया गया, यह भारत देश का सबसे पुराना इंडेक्स भी है,सेंसेक्स से बीएसई बाजार में सूचीबद्ध(Listed)  13 अलग- अलग सेक्टर की शीर्ष 30 कंपनियों को जोड़ा गया है।यह इन ३० कंपनियों  का रिप्रेजेंटेटिव भी कहा जाता है

 

सेंसेक्स कैसे काम करता है ?

जैसा कि अब तक आप समझ ही गए होंगे की सेंसेक्स  टॉप 30 कंपनियों का ग्रुप या उनका प्रतिनिधि माना जाता है,BSE में सामिल टॉप 30 कंपनियों की कीमत अगर घटती है तो सेंसेक्स भी घटाता  है, और अगर इन कंपनियों की कीमत बढ़ती है तो सेंसेक्स भी बढ़ता  है।

 

सेंसेक्स कैसे बनता है ?

सेंसेक्स BSE का सूचकांक है, इसलिए इसमे BSE में सूचीबद्ध टॉप 30 कंपनियों को लिया गया है, जब की पूरे BSE मार्केट में 5000 से भी ज्यादा कंपनिया लिस्टेड है, BSE में सूचीबद्ध टॉप 30 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण को मिलाकर बनाया गया है

 

सेंसेक्स के फायदे

·        सेंसेक्स में होने वाले उतर-चढाव  से इन्वेस्टर को मार्केट की दिसा का पता लगता है.

·        सेंसेक्स के बढ़ने से इन्वेस्टर का इंटरेस्ट भी बढ़ता है, जिसके कारण विदेशी निवेश भी बहुत तेजी से बढ़ता है.

·        देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ में सहयोग करता है.

·        रोजगार में सहयोगी.

 

 

सेंसेक्स कैसे कैलकुलेट होता है ?

सेंसेक्स की गणना करते समय BSE में सूचीबद्ध शीर्ष 30 कंपनियों की ओपनिंग प्राइस से कंपनी की क्लोजिंग प्राइस को देख कर तथा उन सभी 30 कंपनियों के मार्केट कैप के आधार पर सेंसेक्स की गणना की जाती है

 

सेंसेक्स में शामिल कंपनियां

Sr.No.

Companies

Sector

1

Asian Paints

Paints

2

Axis Bank

Banking - Private

3

Bajaj Auto

Automobile

4

Bajaj Finance

Finance (NBFC)

5

Bajaj Finserv

Finance (Investment)

6

Bharti Airtel

Telecommunications

7

Dr Reddy's Laboratories

Pharmaceuticals

8

HCL Technologies

IT Services & Consulting

9

HDFC

Finance (Housing)

10

HDFC Bank

Banking - Private

11

Hindustan Unilever Limited

FMCG

12

ICICI Bank

Banking - Private

13

IndusInd Bank

Banking - Private

14

Infosys

IT Services & Consulting

15

ITC Limited

Cigarettes & FMCG

16

Kotak Mahindra Bank

Banking - Private

17

Larsen & Toubro

Engineering & Construction

18

Mahindra & Mahindra

Automobile

19

Maruti Suzuki

Automobile

20

Nestlé India

FMCG

21

NTPC

Power generation/Distribution

22

Oil and Natural Gas Corporation

Oil exploration and Production

23

Power Grid Corporation of India

Power generation/Distribution

24

Reliance Industries Limited

Conglomerate

25

State Bank of India

Banking - Public

26

Sun Pharma

Pharmaceuticals

27

Tata Consultancy Services

IT Services & Consulting

28

Tech Mahindra

IT Services & Consulting

29

Titan Company

Diamond & Jewellery

30

Ultra Tech Cement

Cement

Source:  https://www.bseindia.com/


इन्हें भी पढें,

शेयर बाज़ार क्या है?

Index क्या है ?

IPO क्या है? IPO मे निवेश कैसे किया जाता है ?

NSE नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क्या है ?

BSE मुंबई स्टॉक एक्सचेंज क्या है ?

निफ्टी क्या होता है ?

 



2 टिप्पणियाँ

please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने