ट्रेडिंग अकाउंट क्या है ?
दोस्तो जैसा कि हमने
पिछले लेख में जाना की डीमैट खाता क्या होता है, और यह कैसे काम करता है,तो दोस्तो
आज हम इस लेख में ट्रेडिंग अकाउंट के बारे में जानने की कोसिस करेंगे,
Contents
ट्रेडिंग अकाउंट क्या है
ट्रेडिंग अकाउंट कैसे काम करता है
ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खुलवाएं
ट्रेडिंग अकाउंट के लाभ
ट्रेडिंग अकाउंट क्या है
अगर कोई निवेशक
शेयर बाजार में निवेश करना चाहता है तो उसके पास एक डीमेट और एक ट्रेडिंग अकाउंट होना
जरूरी है, ट्रेडिंग अकाउंट स्टॉकब्रोकर द्वारा
प्रदान किया एक तरह का इंटरफ़ेस होता है जो निवेशकों को शेयरों की खरीद और बिक्री की
अनुमति प्रदान करता है। ट्रेडिंग अकाउंट निवेशक के बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ होता है,
जो कि प्रतिभूतियों को खरीद/बेचने के लिए आवश्यक लिक्विड कैश उपलब्ध कराता है।
ट्रेडिंग अकाउंट कैसे काम करता है
आमतौर पर ट्रेडिंग
अकाउंट निवेशकों को शेयरों की ख़रीदने और बेंचने की अनुमति प्रदान करता है, और ट्रेडिंग
अकाउंट के माध्यम से निवेशकों द्वारा खरीदे गए शेयरों को उनके डीमैट अकाउंट में जमा
किया जाता है, और जितने मूल्य के शेयर निवेशक खरीदता है उस मूल्य के साथ साथ टैक्स
तथा ब्रोकरेज चार्ज जोडकर Trading Account से पैसे कट जाते है।
इसी तरह जब निवेशक
शेयर बेचता है तो बेचे गए शेयर को DEMAT Account से कम कर दिए जाते है, और बेचे गए
शेयर का अमाउंट निवेशक के ट्रेडिंग अकाउंट में ब्रोकरेज तथा टैक्स काटने के बाद जमा
हो जाता है।
ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खुलवाएं
आमतौर पर कोई भी भारतीय
किसी भी पंजीकृत ब्रोकर या बैंक
के माध्यम से अपना ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा सकता है, यह अकाउंट ऑनलाइन या ऑफलाइन ब्रोकिंग फार्म में जा के भी खुलवाया
जा सकता है.
ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स,
1. पैन कार्ड (PAN Card)
2. आधार कार्ड
(Aadhar Card)
3. पासपोर्ट फोटो (2 Passport Size Photos)
4. बैंक विवरण/
बैंक पासबुक (6 month bank statement or ITR filing)
Upstox में ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेडिंग अकाउंट के लाभ
·
ट्रेडिंग
अकाउंट के माध्यम से आज के समय में शेयर को खरीदना और बेचना बहुत ही आसान हो गया है.
·
ऑनलाइन
सुविधा होने से, पहले के मुकाबले ब्रोकरेज चार्ज बहुत ही कम हो गया है।
·
ट्रेडिंग
अकाउंट से आप दुनिया में कही से भी शेयर्स खरीद और बेच सकते है।
निष्कर्ष
आज हमने इस
लेख में जाना की
Trading Account क्या
होता है ,किसी
निवेशक के लिए
यह कितना जरुरी
है| अगर आपका
कोई सवाल या
सुझाव है तो
आप हमे कमेंट
कर सकते है
|
इन्हें भी पढिए
:-
डीमैट अकाउंट (Demat Account) क्या है ?


Good
जवाब देंहटाएंEasily understood because Simple language explain 👍
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.